औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर “नो स्टॉक” के बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि कुछ जगहों पर केवल डीजल या प्रीमियम ईंधन उपलब्ध है। इसके कारण लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटक रहे हैं और कई स्थानों पर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं।
मध्य एशिया में जारी तनाव के बीच एक महीने के भीतर दूसरी बार शहर में ईंधन संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि तेल कंपनियों या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
क्या यह केवल अस्थायी आपूर्ति संकट है या फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का संकेत? जानिए पूरी रिपोर्ट।
#JamshedpurNews
#PetrolCrisis
#DieselShortage
#FuelCrisis
#JharkhandNews
#PetrolPump
#BreakingNews
#LatestNews
#Jamshedpur
#FuelUpdate
#PetrolDiesel
#TownPost
#MindBothering
#OilPrices
#NewsUpdate
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
