September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने तथा नई केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत करने पर जोर दिया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी के विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मंच समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं विकास जी ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समितियों की भूमिका और उनके दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी।

राज किशोर सिंह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती सहित समाज के अन्य महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अमित ठाकुर ने भी संगठन और समाज की एकजुटता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

केंद्रीय कमेटी के महासचिव जय कुमार ने संगठन में अनुशासन, समयबद्धता और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। इ

स दौरान उन्होंने नई केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया।

दीपू ने केंद्रीय और क्षेत्रीय समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जरूरत बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती आपसी सहयोग और संवाद से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में भूषण जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर आर.पी. सिंह, उपेंद्र शर्मा, रामन जी, अशोक जी, बबलू राम, अमित गोपाल, शशांक, विष्णु सहित केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समितियों के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। समारोह की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading