August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। शहर में दुर्घटना, ऑपरेशन, थैलेसीमिया, कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित कई मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। विशेषकर गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है, जिससे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जिस प्रकार रक्तदाता और ब्लड बैंक लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं, उसी प्रकार समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचाने में योगदान दे। रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का अवसर भी है।

शहरवासियों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने और शिविर को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading