September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम आवास के लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी दिलवा दें।

उन्होंने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को टैग करके सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखाः @kumarsudivya जी को एक विनम्र स्मरण कराना चाहता हूं कि उन्होंने 15 जून से पहले जमशेदपुर के प्रधानमंत्री आवास लाभुकों को सौंपने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें। मैं आज सुबह चौथी मंजिल तक फ्लैटों का निरीक्षण करने गया था।

कुछ फ्लैटों में अभी रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य चल रहा है। कृपया लाभुकों को 15 जून तक उनके फ्लैटों का कब्जा लेने की अनुमति प्रदान करें।

बताया कि शनिवार की सुबह वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैटों की स्थिति देखने गए थे। दो ब्लॉक पूरी तरह तैयार हैं। एक ब्लॉक के चौथी मंजिल तक के सभी फ्लैटों के भीतर जाकर उन्होंने स्थिति देखी। उन्होंने पाया कि कई फ्लैट एकदम दुरुस्त हैं। कईयों में बीच-बीच में दरार आ गई है। यह काला ईंट लगाने के कारण हुआ है। कई फ्लैट के सीमेंट झड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार फ्लैट के भीतर मरम्मत का काम कर रहे हैं। सभी फ्लैटों के ताले खोल दिये गए हैं। कहा कि फ्लैट के जो लाभार्थी हैं, अगर वो फ्लैट में रहना शुरु करेंगे तो मरम्मत का काम बेहतर तरीके से हो सकेगा। सरयू राय को एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि वह यहां फ्लैटों की मरम्मत का ही कार्य कर रहे हैं क्योंकि अब ये फ्लैट लाभार्थियों को देने हैं।

बताया कि पहले 31 मई तक फ्लैट आवंटित करने की बात हुई थी, लेकिन ये हो न सका। फिर नई तारीख मिली 15 जून की। आज 13 जून है। उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से आग्रह किया कि इस बार आपकी बात रह जाए। 15 जून तक लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी मिल जाए। सरकार को अपना वायदा पूरा करना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि आज मंत्री से फोन पर बातचीत में फिर आग्रह किया कि 15 जून तक फ्लैटों की चाबी लाभार्थियों को मिल जाए। फ्लैट अच्छी स्थिति में हैं। जहां जरूरत है, वहां मरम्मत का काम चल रहा है।

लाभार्थियों की परेशानी को दूर करते हुए उन्हें चाबी दे देनी चाहिए। बताया कि वह रविवार को वह रांची में हैं। वह नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर जरूरतमंदों को चाबी दिलवाने के संबंध में बात करेंगे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading