September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
सिनेमा

कौन डरता है ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सच से?

द कश्मीर फाइल्स जबर्दस्त हिट बनने की ओर, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को दिखाये जाने से रोकने की कोशिशें जारी

लोकप्रिय सिनेमा समालोचक तरन आदर्श के अनुसार विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले ही दिन 3.5 करोड़ रु. की कमाई की है, और वह भी तब जब इसे लगभग 630 थिएटरों में रिलीज किया गया था. दूसरे और तीसरे दिन इस आँकड़े में जबर्दस्त उछाल आने की संभावना है.

एक ओर जहाँ ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पूरे देश के दर्शकों को सम्मोहित करने में सफलता हासिल की है और आनेवाले दिनों में इस फिल्म के जबर्दस्त हिट होने की उम्मीद है, देश के विभिन्न हिस्सों से मिल रही रिपोर्टों के अनुसार इस फिल्म को डुबोने की एक गहरी साजिश भी चल रही है.

ट्विटर पर दर्शकों द्वारा दी जा रही सूचनाओं के अनुसार कई शहरों में थिएटर में इस मूवी के प्रदर्शन को विभिन्न तरीकों से बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है.

शिलांग से एक दर्शक ने ट्विट के जरिए यह बताया कि वहाँ एक सिनेमा में खचाखच दर्शक भरे होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें फाइल नहीं मिली. फिल्म का शो रद्द कर दिया गया और मैनेजर ने कहा कि फिल्म ‘विवादास्पद’ है.

एक अन्य दर्शक ने ट्विट में कहा कि मुंबई में भी ऐसी ही कोशिशें जारी हैं. उनके अनुसार मुंबई में एक थिएटर में ऑडियो ही म्यूट कर दिया गया.

मेघालय के एक दर्शक ने अपने ट्विट में कहा कि मेघालय के लोगों को ‘द कश्मीर फाइल्स’ नहीं देखने दिया गया. उनके अनुसार घंटों इंतजार करने के बाद लोग टूटे दिल से घर वापस लौट गये.

वैसे, इस फिल्म को देश के हर हिस्से में काफी सराहा जा रहा है. कर्नाटक में कई सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के बाद बाहर निकलनेवाले दर्शक काफी अभिभूत नजर आए. कई दर्शकों की आँखों में आँसू थे.

इस फिल्म को विशेषज्ञों और आम जनता सबने सराहा है. फिल्म को रिलीज से पूर्व ही बाधित करने का काफी प्रयास किया गया था. न्यायालय में याचिका भी दायर की गयी थी, हालाँकि न्यायालय ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील जे साई दीपक ने तो कई ट्वीट के थ्रेड में इस फिल्म की समीक्षा की है और कहा है कि अनुपम खेर ने इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है. उनके अनुसार उन्होंने इस फिल्म से अपने ‘कर्म का खाता’ पूरी तरह से बंद कर लिया है, यानी उन्हें अब और कुछ अच्छा करने की कोई जरूरत नहीं रही.

उनकी समीक्षा का पूरा थ्रेड इस ट्वीट के नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading