September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर मिलन समारोह 12 मार्च को

इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह शिरकत करेंगे.

जमशेदपुर: आगामी 12 मार्च को ब्रम्हर्षि भवन, कदमा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 133 वीं जयंती समारोह सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है.

इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह शिरकत करेंगे.

इसकी जानकारी देते हुए स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के सबसे बड़े हिमायती थे और जमींदारी प्रथा के घोर विरोधी थे. उन्होंने सर्वहारा अभियान की नींव डाली थी. वे किसी खास जाति की बात नहीं करते थे.

उन्होंने बताया कि हर साल स्वामी जी की जयंती को धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल भी स्वामी जी की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें समाज के ही कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे. कलाकारों के नाम का जिक्र उन्होंने नहीं किया.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading