August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है।

मिली जानकारी अनुसार मुस्कान किसी आवश्यक कार्य से पड़ोसी के घर गई थी। पड़ोसी के घर से अपने घर लौटने के दौरान मेला मैदान में अचानक तेज आवाज के साथ मुस्कान पर ठनका गिरा। ठनका गिरने से वह बेहोश हो गई।

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी में जांचोपरांत डाक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।

मुस्कान की शादी गांव के संजय हांसदा से हुई है। दंपति काे कोई संतान नहीं है। घटना से पूरे गांव में मातम है। मुखिया सावित्री हांसदा ने कहा कि मुस्कान के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। भगवान उनको सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading