टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर पर निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन

संयुक्त युवा संघ का कहना है कि निजी स्कूलों में कंपनी कोटे के बच्चों को आरक्षण मिलता है, जबकि स्कूलों से सटी आसपास की स्लम बस्तियों के बच्चों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है।

जमशेदपुर: जमशेदपुर में निजी स्कूलों की कथित मनमानी और निजी स्कूलों में कंपनी के कर्मियों के बच्चों के लिए कोटा रखे जाने के विरोध में संयुक्त युवा संघ की ओर से लेबर ब्यूरो गोलचक्कर पर रविवार को टेल्को प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी और स्कूल तथा कंपनी प्रबंधन का पुतला फूंक विरोध जताया गया।

जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष धीरज चौधरी ने बताया कि जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार के आदेश के तहत फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई थी। इसके अलावा वार्षिक शुल्क में वृद्धि पर भी पाबंदी लगाई गई थी। मगर इस साल निजी स्कूलों द्वारा फीस और वार्षिक शुल्क में वृद्धि की गई है, जो सरासर नाइंसाफी है।

उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में कंपनी कोटे के बच्चों को आरक्षण मिलता है, जबकि स्कूलों से सटी आसपास की स्लम बस्तियों के बच्चों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है।

उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधन और टाटा मोटर्स प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर प्रबंधन स्लम बस्तियों के बच्चों का नामांकन नहीं लेती है, तो संघ पुरजोर तरीके से निजी स्कूलों का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संघ जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का घेराव भी करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अजमेर कोर्ट ने अफीम तस्करी मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई

अजमेर, 12 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की जयपुर जोनल यूनिट...

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत