August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKELA KHARSAWAN : डॉ. अमरजीत सिंह डांडवाल बने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

SARAIKELA KHARSAWAN : डॉ. अमरजीत सिंह डांडवाल बने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को गम्हरिया गुरुद्वारा परिसर में हुई इस बैठक में सभी सदस्यों और काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गम्हरिया की नई कमेटी में सर्वसम्मति से डॉ. अमरजीत सिंह डांडवाल को अध्यक्ष, सरदार बाज़ सिंह को उपाध्यक्ष, सरदार भूपेंदर सिंह को महासचिव, सरदार जसपाल सिंह (हैप्पी) को संयुक्त सचिव, सरदार पतवंत सिंह को गुरुद्वारा प्रभारी, सरदार प्रीतपाल सिंह को अंकेक्षक, सरदार कमलजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, सरदार भूपेंदर सिंह (पिंडा) को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

साथ ही, सरदार गुरदीप सिंह घूमन को धर्म प्रचार प्रमुख, सरदार चंचल सिंह को चेयरमैन बनाया गया है।

इसके अलावा सरदार संतोख सिंह, सरदार अर्जुन सिंह वालिया, सरदार हरजीत सिंह वर्दी व सरदार जरनैल सिंह को ट्रस्टी तथा सरदार इंद्रजीत सिंह (सारंग) व सरदार इंद्रजीत सिंह को सलाहकार बनाया गया है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading