धर्मांतरण मामले में प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

अभय सिंह ने धर्मांतरण रोकनेवालों के खिलाफ किया गया एफआईआर वापस लेने की मांग की।

जमशेदपुर: पिछले दिनों गोलमुरी में धर्मांतरण के मुद्दे पर हुए विवाद के मामले में हिंदू एवं सिख संगठनों के सदस्यों के खिलाफ की गयी प्रशासनिक कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और एक मांगपत्र भी सौंपा।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के गोलमुरी में पिछले दिनों चंगाई सभा के जरिये कथित रूप से गरीब और असहाय लोगों के धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया था। कई हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए धर्मांतरण कराने वाले राजू पास्कल के घर पर कथित रूप से तोड़फोड़ की थी और पोस्टर जलाकर विरोध किया था।

प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया था। उसके बाद प्रशासन ने धर्मांतरण का विरोध कर रहे लगभग डेढ़ सौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

इसको लेकर शुक्रवार को शहर के सैकड़ों हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर एक मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से भाजपा नेता अभय सिंह ने जिला प्रशासन से एफआईआर वापस लेने की मांग की।

साथ ही, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर प्रशासन एफआईआर वापस नहीं लेती है, तो हिंदूवादी संगठन मजबूरन सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शहर में बंद का आह्वान भी किया जा सकता है।

उन्होंने झारखंड सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार धर्मांतरण को हवा दे रही है।

उन्होंने कहा कि देश में धर्मांतरण कानून प्रभावी है, मगर झारखंड में इसका खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जिला प्रशासन से धर्मांतरण पर रोक लगाने और एफआईआर में दर्ज नाम को वापस लेने की मांग की है। इन्होंने भी साफ कर दिया कि अगर जिला प्रशासन धर्मांतरण रोकने वाले लोगों का नाम वापस नहीं लेता है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ जमशेदपुर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

75 साल बाद दुमका के लाठीपहाड़ तक पहुंची विकास की सड़क, बदली गांव की तस्वीर और तकदीर

दुमका, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिले में आजादी के 75 साल बाद विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचने में दशक लग गए। वर्षों...

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत