पितकी रेल फाटक के पास ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, दोनों पैर कुचले, हालत गंभीर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेल फाटक के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चिंगड़ीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कालिया गोप गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कालिया गोप शनिवार सुबह करीब 11 बजे पास के डीलर की दुकान से राशन लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के समय पितकी रेल फाटक पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया। बाद में चालक को नीमडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल कालिया गोप को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एचएमटी भूमि विवाद: कुमारस्वामी का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- निजी हाथों में गई जमीन

बेंगलुरु, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को बेंगलुरु की एचएमटी (हिंदुस्तान मशीन टूल्स) भूमि के कथित...

गम्हरिया हत्याकांड का खुलासा: गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव में रविवार देर रात गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर की गई हत्या के...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में झारखंड विधानसभा सदाचार समिति की समीक्षा बैठक, अनुकंपा नियुक्ति मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के पूर्वी सिंहभूम दौरे के दौरान रविवार को परिसदन में समिति के सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में...

Jamshedpur News: जुगसलाई में प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान का विरोध, सड़क जाम कर बस्तीवासियों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के आबकारी विभाग के खिलाफ जुगसलाई के लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बगैर भौतिक सत्यापन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत