August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में दिशा समिति की बैठक, तय समयसीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

जमशेदपुर में दिशा समिति की बैठक, तय समयसीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

जमशेदपुर: जिला समाहरणालय सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधायक, उनके प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, मेयर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली गई।

सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

दिशा समिति की यह समीक्षा बैठक जिले में विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading