September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

रामकृष्णा क्रिकेट लीग-6 का रोमांचक समापन, प्लांट-5 बना चैंपियन

रामकृष्णा क्रिकेट लीग-6 का रोमांचक समापन, प्लांट-5 बना चैंपियन

गम्हरिया। जमशेदपुर के सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का शानदार और रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लांट-6 को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने पूरे आयोजन को खेलमय माहौल में बदल दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह और रवि राजहंस भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत रामकृष्णा क्रिकेट कमेटी द्वारा किया गया। आयोजन समिति का नेतृत्व नवीन सिन्हा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश सिंह, चितरंजन सिंह, रजनीश कुमार, ललन, आदित्य प्रकाश, सत्यप्रकाश गुप्ता, बासुकी नाथ झा, मनीष सिंह, ललन सिंह, विशाल और अंकुर गुंजन समेत सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगियों को बधाई दी गई।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading