बिना मास्क पहने घर से निकले तो करनी पड़ सकती उठक-बैठक, प्रशासन की पैनी नजर रहेगी आप पर

बिना मास्क पहने घर से निकले तो करनी पड़ सकती उठक-बैठक, प्रशासन की पैनी नजर रहेगी आप पर

जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और चौकस हो गया है. शहर के प्रवेश द्वारों समेत सड़क-बाजार में चेकिंग बढ़ा दी गई है.

ऐसी स्थिति में आप बिना मास्क पहने कदापि घर से नहीं निकलें. प्रशासन की पैनी नजर आप पर रहेगी. पकड़े जाने पर फटकार लगेगी, उसे आप बर्दाश्त भले कर लें लेकिन यदि उठक-बैठक सार्वजनिक रूप से करने की नौबत आ जाए तो उसका सामना कैसे करेंगे? शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी न?
जमशेदपुर शहर में बुधवार को बिना मास्क पहने घर से निकले कई लोगों को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने सबके सामने उठक-बैठक कराई. बाद में इन लोगों को इस ताकीद के साथ छोड़ा गया कि दोबारा पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
उपायुक्त सुरज कुमार जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी डॉ एम तमिल मास्क समेत कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन की जांच करने शहर की सड़कों पर उतरे थे. दोनों अधिकारी बाजारों में गए. चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. जरूरी निर्देश दिए. लगे हाथ तुरंत कार्रवाई भी की. जो लोग बिना मास्क के पकड़े गए उन्हें सबके सामने उठक-बैठक कराई गई.
डीसी पोटका इलाके में भी ओडिशा सीमा पर बने चेक पोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे. रास्ते में हल्दीपोखर हाट का भी जायजा

लिया. बाजार में तीन दुकानों पर भीड़ थी. सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना प्रोटोकाल के दूसरे निर्देशों की भी अवहेलना की जा रही थी. यह देख डीसी ने तीनों दुकानों को एक सप्ताह के लिए सील करने का आदेश मातहत अधिकारियों को दिया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

जमशेदपुर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क

आठ परीक्षा केंद्रों पर 4000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी सुबह 11:00 बजे से दोपहर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह

त्रिपुरा, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर लंकामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ जवानों को...

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत