जमशेदपुर : सदाकत हुसैन बने कांग्रेस सहकारिता विभाग गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष

By टाउन पोस्ट डेस्क 2 • Published May 18, 2026
जमशेदपुर : सदाकत हुसैन बने कांग्रेस सहकारिता विभाग गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार की दी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : कांग्रेस सहकारिता विभाग के संगठन विस्तार के तहत गोलमुरी तेजा कॉलोनी निवासी सदाकत हुसैन को गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव ने यह नियुक्ति की। साकची स्थित पलंग मार्केट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिन्ना राव ने सदाकत हुसैन को नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें गोलमुरी प्रखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।

Also Read:  19 जुलाई को झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहेगा प्रतिबंध

इस संबंध में चिन्ना राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदाकत हुसैन अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Also Read:  Timken Wage Settlement : टिमकेन कर्मचारियों के वेतन में औसतन ₹11,150 मासिक बढ़ोतरी, जुलाई वेतन के साथ मिलेगा एरियर

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading