September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी, ओलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, दोनों जलकर खाक

JAMSHEDPUR : शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी, ओलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, दोनों जलकर खाक

जमशेदपुर: शहर के ओलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई एक नंबर रोड में रविवार की रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने दोनों बसों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने बस में आग पकड़ ली, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों बसों के पूरी तरह जल जाने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading