September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के सोनारी में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर के सोनारी में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर: जमशेदपुर में हाल के दिनों में कई बार एसी ब्लास्ट की घटनाएं हो रही हैं। आम लोग इन घटनाओं से न केवल दहशत में हैं बल्कि चिंतित भी हैं। अब तक कोई एसी निर्माता कंपनी की ओर से भी इस मामले में पहल नहीं की गई है कि आखिर किस वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। संयोग अच्छा है कि इससे पहले और वर्तमान दोनों घटनाओं में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

सोनारी थाना क्षेत्र के कागल नगर रोड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास एक रिहायशी अपार्टमेंट में शनिवार देर रात एसी ब्लास्ट के बाद आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना पांच मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 3/9 में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लैट में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। उस समय फ्लैट की मालकिन बेला बक्सी घर में अकेली थीं। धमाके के कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लैट धुएं से भर गया और आग विकराल रूप लेने लगी।

आग की लपटें और घना धुआं फैलते ही अपार्टमेंट के अन्य लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख सभी निवासी अपने-अपने फ्लैट छोड़कर बाहर निकल आए, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इस बीच स्थानीय लोगों और फ्लैटवासियों ने साहस दिखाते हुए दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, जिससे आग को काफी हद तक काबू में कर लिया गया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

घटना के दौरान सोनारी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को संभालने में जुटी रही। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि फ्लैट में काफी नुकसान हुआ है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading