July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा

डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बस्ती में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद करा दिया। आरोप है कि मनोज नाग के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि देर रात बबलू मछुआ, व्यंकटेश नायडू, रिंघु मछुआ और कृष्णा मछुआ ने मिलकर मनोज नाग पर चापड़, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सुनीता देवी और छोटू नाग पर भी हमलावरों ने वार कर दिया, जिसमें छोटू नाग गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर, शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस की सख्ती के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading