September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

राज्य सरकार की कमजोर नीतियों से जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम, आजसू करेगी आंदोलन : कन्हैया सिंह

राज्य सरकार की कमजोर नीतियों से जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम, आजसू करेगी आंदोलन : कन्हैया सिंह

जमशेदपुर। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में शहर में जिस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, वह बेहद चिंताजनक हैं। एक ओर आंदोलनकारियों पर खुलेआम लाठीचार्ज किया जा रहा है, तो दूसरी ओर थाना से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है। ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है।

कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कमजोर नीतियों और कुछ अफसरों की गलत कार्यशैली के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस थाना के आसपास ही अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। आजसू जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading