राज्य सरकार की कमजोर नीतियों से जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम, आजसू करेगी आंदोलन : कन्हैया सिंह

जमशेदपुर। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में शहर में जिस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, वह बेहद चिंताजनक हैं। एक ओर आंदोलनकारियों पर खुलेआम लाठीचार्ज किया जा रहा है, तो दूसरी ओर थाना से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है। ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है।

कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कमजोर नीतियों और कुछ अफसरों की गलत कार्यशैली के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस थाना के आसपास ही अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। आजसू जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JHARKHAND : गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14...

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 102.52 व डीजल 97.57 रुपये

जमशेदपुर/नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

CBSE ने घटाई रीवैल्यूएशन फीस, शिक्षा मंत्रालय ने OSM प्रणाली को बताया पूरी तरह पारदर्शी

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में लागू की गई ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली को...

TATANAGAR : आद्रा डिवीजन में रेलवे विकास कार्य से कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट

जमशेदपुर : टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन और आद्रा मंडल के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक भारी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत