July 26, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Jamshedpur

करीम सिटी कॉलेज में संस्था के संस्थापक की पुण्यतिथि पर ‘Founder’s Day’ के नाम से भव्य कार्यक्रम, शिक्षकों को सम्मान, छात्राएं पुरस्कृत

करीम सिटी कॉलेज में संस्था के संस्थापक की पुण्यतिथि पर ‘Founder’s Day’ के नाम से भव्य कार्यक्रम, शिक्षकों को सम्मान, छात्राएं पुरस्कृत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सैयद तफज्जुल करीम की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर ‘Founder’s Day’ के नाम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सैयद अशफाक करीम (ट्रस्टी करीम्स ट्रस्ट, जमशेदपुर), सैयद मंसूर अली (अध्यक्ष सेंट्रल करमिया मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल+2) विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक हाफिज मोहम्मद वालीउल्लाह द्वारा तिलावत कुरान से हुआ। करीम ट्रस्ट के अधीन चलने वाले सभी शिक्षक संस्थानों की तरफ से अपने संस्थापक तथा संस्था के प्रति श्रद्धा अर्पित की गई एवं ट्रस्टी के समक्ष पूरे साल की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती तलत बानो, हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका वहीदा तबस्सुम तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने बारी-बारी से साल भर की गतिविधियां एवं उपलब्धियां प्रस्तुत कीं।

ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने ट्रस्ट की संस्थाओं को बधाई देते हुए अपने योग्य शिक्षकों एवं प्राध्यापक को सराहा। साथ ही उन्होंने संस्था के प्रति अपने सपनों तथा उद्देश्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमारी नजर इस बात पर है कि हम कहां थे, कहां हैं, और हमें कहां जाना है।

ट्रस्टी से पूर्व डायरेक्टर एजुकेशन एवं सेक्रेटरी करीम सिटी कॉलेज डॉ मोहम्मद जकरिया एवं सैयद मंसूर अली ने भी सभा को संबोधित किया।

अंत में विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता छात्र-छात्राओं तथा विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर 25 वर्ष सेवा पूरे करने वाले शिक्षकों तथा कर्मचारी को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एसएम यहिया इब्राहीम ने किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज तराना सामूहिक रूप से गाया गया एवं राष्ट्रगान गाकर सभा की समाप्ति की गई।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading