गोविंदपुर थाना पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में कर दिया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

जमशेदपुर : शहर के गोविंदपुर थाना पुलिस ने सनसनीखेज हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम का गठन कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार 13 जनवरी की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कासमार गांव के पास बाड़ी घाटी रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में की गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आपसी रंजिश और पैसों के विवाद के कारण युवक की हत्या की गई है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. घटना से कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर अजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक चाकू, मृतक की जेब से निकाले गए 11 हजार 580 रुपये, एक मोबाइल फोन, घटना के समय पहना गया जैकेट और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

घाटशिला सूरदा माइंस के मजदूरों ने संवेदक कंपनी पर लगाया श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : घाटशिला स्थित सूरदा माइंस में कार्यरत मजदूरों ने संवेदक कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि श्रमिक अधिकारों...

बेंगलुरु: एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत