जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी नई कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा- तफरी का माहौल रहा। वहीं पास में खड़ी कई कारों को आनन-फानन में वहां से हटाया गया। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
आग कैसे लगी यह तो जांच का विषय है, आग लगने से लाखों रुपए की नई कार जल कर पूरी तरह से राख हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।