July 26, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Jamshedpur

‘बिहारियों को गाली देने वालों को प्रचार में बुला रही कांग्रेस’, पीएम मोदी का कांग्रेस-राजद पर तीखा हमला

‘बिहारियों को गाली देने वालों को प्रचार में बुला रही कांग्रेस’, पीएम मोदी का कांग्रेस-राजद पर तीखा हमला

छपरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद (RJD) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार में राजद का ज्यादा से ज्यादा नुकसान चाहती है, इसलिए वह बिहार के चुनाव प्रचार में “बिहार विरोधी नेताओं” को बुला रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लालटेन (राजद) हो, पंजा वाले (कांग्रेस) हों या इंडी गठबंधन के साथी, ये लोग बिहार और बिहारियों का बार-बार अपमान करते हैं।” उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक रैली में कहा था कि वे अपने राज्य में बिहार के लोगों को नहीं घुसने देंगे, और उस समय प्रियंका गांधी वाड्रा मंच पर बैठकर ताली बजा रही थीं

मोदी ने आगे कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता, जबकि तमिलनाडु में डीएमके के नेता, बिहार के मेहनतकश लोगों को गालियां देते हैं और प्रताड़ित करते हैं। इस पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद कभी कुछ नहीं कहती। उन्होंने तंज कसा, “इतना सब कुछ हो रहा है, इस पर राजद को सांप सूंघ जाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने “सारी हदें पार कर दी हैं” — जिन्होंने बिहारियों को अपमानित किया, उन्हीं लोगों को पार्टी ने बिहार में प्रचार के लिए बुला लिया। उन्होंने इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि कांग्रेस चाहती है कि राजद का नुकसान हो, इसलिए वह बिहार विरोधी नेताओं को प्रचार में उतार रही है।

उन्होंने कहा, “यह बिहार में कांग्रेस और राजद की अंदरूनी लड़ाई का सबसे बड़ा उदाहरण है। दोनों दल एक-दूसरे को कमजोर करने में जुटे हैं।”

पीएम मोदी ने बिहार के पहली बार वोट देने वाले युवाओं से भी सीधा संवाद किया

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading