August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 12 साल की नाबालिग से सामूहिक बलात्कार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार , एमजीएम में चल रहा इलाज

पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 12 साल की नाबालिग से सामूहिक बलात्कार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार , एमजीएम में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12 साल की एक नाबालिग बच्ची से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कथित घटना उस समय हुई, जब लड़की एक स्थानीय झूमर मेले में शामिल होने के बाद तड़के करीब तीन बजे घर लौट रही थी।

जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राफेल मुर्मू ने बताया कि पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 28 से 30 साल के बीच है और उनमें से कुछ शादीशुदा भी है।. उन्होंने बताया कि लड़की को चाईबासा के सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार की सहायता से पीड़िता को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि डाक्टर की निगरानी में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।

12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

जगन्नाथपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को चाईबासा कारा मंडल भेज दिया। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेब्रम ने बताया कि शुक्रवार रात अहले सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे पीड़िता मुंडुई गांव से अपने भाई के साथ झूमर देखकर अपने घर लौट रही थी। लौटने के दौरान देर रात रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके भाई को चाकू का भय दिखाकर भगा दिया और नाबलिग लड़की को पकड़कर कुछ दूर स्थित मुंडुई फुटबॉल मैदान में पांचों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता के पिता के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करया गया है।

ओडिशा बोर्डर पर थे आरोपी

छापामारी अभियान में आरोपियों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र व ओडिशा सीमा पर में छुपे हुए थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मनोज सरदार उर्फ बीडीओ उम्र करीब 32 वर्ष पिता स्व. गुरबा सरदार ग्राम मुंडई , सरदार रवि, उम्र करीब, 33 वर्ष पिता स्व. सुखलाल सरदार ग्राम कोंडरकोड़ा, छोटेराय नैना सरदार कैप्सूल उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व0 रघुनाथ सरदार, मुंडाई, देशराज सरदार उम्र करीब 28 वर्ष पिता परमेश्वर सरदार, मुण्डई चारो थाना जगन्नाथपुर जिला प० सिहंभूम चाईबासा ,चोचो उर्फ परमेश्वर सरदार 29 वर्ष शामिल है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading