सरायकेला जिले के आदित्यपुर की मिठाई दुकानों, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य सैंपल

सरायकेला : सरायकेला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. जुझार मांझी के नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने आदित्यपुर क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों, होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न मिठाई दुकानों से खाद्य नमूने जांच के लिए संकलित किए गए, सैंपल को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र एवं स्वच्छता मानकों की जांच की गई। सभी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कच्चे माल का उपयोग मिठाई या खाद्य पदार्थों के निर्माण में न करें। स्वीकृत एवं प्रमाणित सामग्री का ही उपयोग करें।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सामग्री को ढककर रखने, स्वच्छ पानी का उपयोग करने तथा अपने स्टॉल एवं कार्यस्थल की सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मिठाई दुकानों, रिटेलर एवं मार्ट संचालकों को यह सुनिश्चित करने हेतु कहा गया कि सभी उत्पाद लेबलयुक्त (Labelled) एवं वैधता अवधि (Expiry Date) के साथ ही विक्रय किए जाएँ। बिना लेबल वाले या संदेहास्पद उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों में कार्यरत कर्मियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में अस्वच्छ या मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

आनंद दुबे ने सीएम रेवंत रेड्डी को नसीहत दी, बोले- भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता, राज्यों के आधार पर बांटने की कोशिश न हो

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयानों, परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत