July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला महिला कॉलेज में छात्राओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी

सरायकेला महिला कॉलेज में छात्राओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी

सरायकेला : महिला कॉलेज सरायकेला में मंगलवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को जानकारी दी गई।

इस मौके पर महिला अपराध से संबंधित पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम, नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी दी गई। छात्राअों को बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार इस समाराेह का आयोजन किया गया। बैठक में छात्राओं की उपस्थिति भी काफी संख्या में थी। इस अभियान में आरक्षी कृपा भेंगरा और अंजली मुर्मू ने सराहनीय सहयोग किया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading