September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

धनबाद जिले के राजगंज में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

धनबाद जिले के राजगंज में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

धनबाद: धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार सुबह पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है।

जानकारी के मुताबिक धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर उन्होंने एक पुलिस टीम का गठन कर राजगंज भेजा। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

अपराधियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान एक अपराधी भानु मंझी को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसएसपी समेत गई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading