July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया बाजार में अवैध शराब माफिया गिरफ्तार

सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया बाजार में अवैध शराब माफिया गिरफ्तार

गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार से रविवार देर रात आबकारी विभाग ने फिल्मी अंदाज में शराब माफिया बापी दास को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मालूम हो कि जिले के उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई की थी। बापी दास खुलेआम गम्हरिया बाजार में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा था, इसकी सूचना लगातार उपायुक्त को लगातार मिल रही थी।

हालांकि इस दौरान पैरवीकारों ने बापी को छुड़ाने का काफी प्रयास किया मगर विभाग ने किसी की एक न सुनी। अंततः सोमवार को बापी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बापी के खिलाफ हुए इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने छापेमारी के दौरान करीब 20 लीटर अवैध महुआ भी बरामद किया है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading