July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

जेजेएमपी के 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच पर 23 लाख का इनाम

जेजेएमपी के 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच पर 23 लाख का इनाम

लातेहार : जिला में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के 9 नक्सलियों ने सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आई जी अभियान माईकल राज, पलामू के जोनल आईजी सुनिल भास्कर और लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष हथियार एवं भारी मात्र में एके 47 के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले जेजेएमपी के सदस्य :

1.जोनल कमांडर रविंद्र यादव : पांच लाख इनामी, कुल 14 मामले दर्ज, दो एके 47, तीन राइफल और 1241 कारतूस के साथ किया सरेंडर।

2. सब जोनल कमांडर अखिलेश रविंद्र यादव : पांच लाख का इनामी, 10 मामले दर्जनभर, एक एके 47 और 256 कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण।

3. सब जोनल कमांडर बलदेव गंझू : पांच लाख का इनामी, नौ मामले दर्ज।

4.सब जोनल कमांडर मुकेश राम यादव : पांच लाख का इनामी, 21 मामले दर्ज।

5. सब जोनल कमांडर पवन उर्फ राम प्रसाद : तीन लाख का इनामी, तीन मामले दर्ज, एक रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया।

6. एरिया कमांडर ध्रुव : तीन मामले दर्ज, एक रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण।

7.एरिया कमांडर विजय यादव : दो मामले दर्ज, रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण।

8. एरिया कमांडर श्रवण सिंह : दो मामले दर्ज . एक एके 47, एक रायफल और 131 राउंड कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण।

9. एरिया कमांडर मुकेश गंझू : दो मामले दर्ज, एक एके 47 रायफल और 154 राउंड कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading