September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

सोनारी में पुलिस ने किया अवैध हथियार निर्माण व गांजा कारोबार का भंडाफोड़

सोनारी में पुलिस ने किया अवैध हथियार निर्माण व गांजा कारोबार का भंडाफोड़

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। रविवार शाम पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने टिल्लु भट्टा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान एवं गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार, गोलियां और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

इस मामले में सोनारी थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के मकान से 1400 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल, ग्यारह जिंदा गोली, ₹2,41,600 नकद, सोने की चेन, कई मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किया गया। वहीं गौदान से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन और पिस्टल बनाने के औजार बरामद हुए। बरामदगी से स्पष्ट है कि आरोपी हथियार बनाने का अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading