August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कांड्रा में बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, युवक की स्थिति गंभीर

कांड्रा में बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, युवक की स्थिति गंभीर

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग पर कांड्रा थाना के समीप बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी और खुद भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने अस्पताल भेजा। युवक की पहचान नीमडीह के मुरुगडीह निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई है। उसके पास से एक पहचान पत्र मिला है जो अरका जैन यूनिवर्सिटी का है। पहचान पत्र के अनुसार युवक वहां का कर्मचारी है। उसका पहचान पत्र संख्या 496 है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घायल युवक अपनी बाइक संख्या जेएच05सीएच- 8108 से चौका की ओर से आ रहा था और कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान कांड्रा थाना के समीप सड़क पार कर रही महिला से टकरा गया और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से खून काफी बह गया है जिससे उसके बचने की संभावना कम बताई जा रही है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading