September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कॉमर्स डे : ग्रेजुएट कॉलेज में शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

कॉमर्स डे : ग्रेजुएट कॉलेज में शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमर्स डे के उपलक्ष्य में आज विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वीना सिंह प्रियदर्शी की शुभकामनाओं के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन कुल पाँच प्रतियोगिताएं—भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, मॉडल निर्माण तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने बताया कि यह आयोजन कॉमर्स डे की श्रृंखला का एक भाग है, जिसका उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक जागरूकता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. सुशीला हांसदा, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. पूर्वा दुबे एवं प्रो. सुदीप्त दास उपस्थित रहीं। साथ ही राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर बी. के. सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading