September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टेल्को की अंकिता को जेपीएससी में 30 वां रैंक

टेल्को की अंकिता को जेपीएससी में 30 वां रैंक
ankita with her husband and bjp leader dinesh kumar.

जमशेदपुर : आज जेपीएससी का रिजल्ट जारी हुआ है और टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने 30वां रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है अंकित शादीशुदा महिला हैं और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है। बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

आप को बता दें कि अंकिता जमशेदपुर शहर की एक ऐसी महिला है, जो न केवल एक मां हैं, बल्कि एक पत्नी भी हैं, मगर अब वो झारखंड की नई अधिकारी भी बन चुकी हैं। जी हाँ, आज जारी हुए जेपीएससी के रिजल्ट में जमशेदपुर की टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने 30वां स्थान प्राप्त किया है। शादीशुदा जीवन और 3 साल की बेटी की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जो मेहनत की है, वो हम सबके लिए एक प्रेरणा है।

अंकिता ने कहा कि उनका सफर एक सामान्य गृहिणी से शुरू हुआ था। वे टेल्को की रहने वाली है और उनकी शादी को 4 साल हो चुके हैं। उनकी एक 3 साल की बेटी भी है। पढ़ाई का सपना हमेशा था, उन्होंने ठान लिया था कि वह तैयारी करेंगी और अधिकारी बनकर दिखाएगी।

लेकिन उनके पति ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। रात को जब घर के सब लोग सो जाते थे, तब पढ़ाई करती थी। रोज़ दो-तीन घंटे भी पढ़ लेती तो खुद को मोटिवेट करती कि एक दिन ये मेहनत रंग जरूर लाएगी,

डेडिकेशन और टाइम मैनेजमेंट। उन्होंने हर छोटी चीज को गंभीरता से लिया, चाहे वो टेस्ट सीरीज हो या न्यूज़ पे नज़र रखना। साथ ही खुद पर विश्वास बनाए रखा था, जिसका नतीजा है आज वह यह मुकाम तक पहुंची है।

उन्होंने कहा कि यही चाहूंगी कि शादी या मां बनना आपके सपनों का अंत नहीं है। हां, रास्ता मुश्किल ज़रूर होता है लेकिन अगर चाह है तो राह है और आप को मंज़िल जरूर मिलती ही है। महिलाएं अगर ठान लें, तो कोई भी मुकाम पा सकती हैं। एक मां, एक पत्नी, और अब एक अधिकारी बन चुकी है।

वहीं उनके पति अनुज कुमार ने कहा कि उनके पढ़ाई की लग्न को देख कर वे कभी उनको मना नहीं किया बल्कि हर समय उनका साथ दिया, आज वह अपने मेहनत और लग्न से इस मुकाम तक पहुंची है,

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading