September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एमजीएम अस्पताल साकची की इमरजेंसी सेवा बंद

जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बुधवार से बंद हो गई। डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कालेज परिसर में बना नया अस्पताल बुधवार सुबह पूरी तरह चालू हो गया। यहां मरीजों की सुवधा के लिए सभी बेड पर ऑक्सीजन सिलेंडर से आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।इससे पहले नए अस्पताल में ओपीडी सेवाएं ही चल रही थी लेकिन इमरजेंसी, मेडिसिन और शिशु विभाग पुरानी बिल्डिंग में ही चल रही थी।

दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन के लिए एक समस्या यह है कि वर्तमान में आठ मरीज ऑक्सीजन पर हैं। इन्हें शिफ्ट करना समस्या और चुनौती है। इसके अलावा शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों को भी नए अस्पताल में शिफ्ट करना है।

बिजली की समस्या : फिलहाल आए दिन अस्पताल प्रबंधन को बाधित बिजली अापूर्ति की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को बिजली के कारण अस्पताल में अव्यवस्था का आलम रहा। दोपहर एक बजे बिजली ठप हो गई थी। मरीजों को काफी परेशानी हुई, विशेषकर गंभीर मरीजों को। आपातकालीन जेनरेटर भी मंगलवार को ठप हो गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक पिछले दो दिनों में लगभग तीन लाख रुपये की डीजल मद में खर्च हुए। स्थाई समाधान नहीं होने पर नियमित रूप से अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ आम लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को आम लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading