PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक! लोडेड पिस्टल और फर्जी PMO ID के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध के पास पिस्टल बरामद हुई, जबकि दूसरे के पास PMO का कथित फर्जी आईडी कार्ड मिला।
यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के उद्घाटन और संबोधन से पहले सामने आया। दोनों संदिग्धों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 11 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा गया है।
पुलिस अब दोनों की पृष्ठभूमि, संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार और कथित फर्जी PMO ID का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
पूरे मामले में जांच जारी है। इस खबर से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए Town Post और NewsQuik के साथ जुड़े रहें।
#PMModi #PMModiSecurity #MumbaiPolice #SecurityBreach #PMOSecurity #MumbaiNews #CrimeBranch #GlobalFintechFest #ModiNews #BreakingNews #IndiaNews #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7