September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एफटीए समर्थन के लिए जयशंकर ने लक्जमबर्ग को दिया धन्यवाद, बोले-दोनों देशों के बीच बेहद भरोसेमंद रिश्ता

एफटीए समर्थन के लिए जयशंकर ने लक्जमबर्ग को दिया धन्यवाद, बोले-दोनों देशों के बीच बेहद भरोसेमंद रिश्ता

नई द‍िल्‍ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। तीन द‍िवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल ने सोमवार को हैदराबाद हाउस में व‍िदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक में भाग ल‍िया।

इस दौरान जयशंकर ने उनका स्‍वागत करते हुए कहा, भारत में आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपकी यह यात्रा हमारे बीच बढ़ती और गहरी होती साझेदारी को दिखाती है।

चर्चा के दौरान व‍िदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में हमारे दोनों देशों के नेताओं के बीच काफी करीबी संवाद रहा है। वर्ष 2020 में हमारे प्रधानमंत्री के साथ एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन क‍िया था और आपके प्रधानमंत्री ने भी 2024 में ऐसा ही एक शिखर सम्मेलन किया था।

व‍िदेश मंत्री ने कहा क‍ि हमारे संबंधों की बात करें तो व्यापार, निवेश और वित्तीय सहयोग इसकी सबसे मजबूत नींव हैं। इसके अलावा आज हम अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक और हरित प्रौद्योगिकी (ग्रीन टेक्नोलॉजी) जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हमारी खास दिलचस्पी है। कोविड महामारी के दौरान आपकी एक कंपनी के साथ हमारा बहुत महत्वपूर्ण सहयोग रहा था और मुझे लगता है कि वह साझेदारी अब और भी मजबूत हुई है।

इस दौरान व‍िदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत र‍िश्‍तों का ज‍िक्र करते हुए कहा कि आज के दौर में जब दुनिया भर के विदेश मंत्री अनिश्चितताओं और वैश्विक चुनौतियों को लेकर चिंतित रहते हैं, मुझे लगता है कि हमारे दोनों देशों के बीच बेहद भरोसेमंद रिश्ता है। यह ऐसा संबंध है जिसमें हमने बहुत कुछ हासिल किया है और एक-दूसरे पर पूरा विश्वास बनाया है।

खासतौर पर सप्लाई चेन की मजबूती और विविधीकरण के मामले में हमारे सहयोग की काफी अहम भूमिका है। इसके अलावा, यूरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के अनुमोदन की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए, मुझे लगता है कि हमारे लिए नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।

इस दौरान मंत्री जयशंकर ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का समर्थन करने के ल‍िए धन्‍यवाद द‍िया। उन्होंने कहा क‍ि मैं इस अवसर पर आपको और लक्जमबर्ग को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए दिए गए मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आपकी मदद से हम इस समझौते को अंतिम चरण तक पहुंचाने में सफल रहे और अब यह लागू होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

–आईएएनएस

एवाईपीएम

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading