Jamshedpur Crime: भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से सोने-चांदी के आभूषण ठगे | Moon City Fraud
जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के मून सिटी में भूत-प्रेत और परिवार पर अनहोनी का भय दिखाकर महिला से सोने-चांदी के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। महिला दूध लेने मून सिटी गई थी, तभी दो युवकों ने उसे बातों में उलझाया और डर दिखाकर उसके आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद दोनों आरोपी गहने लेकर मौके से फरार हो गए।
ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
देखिए जमशेदपुर की इस ठगी की पूरी खबर और जानिए कैसे भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला को बनाया गया निशाना।
#Jamshedpur #JamshedpurNews #JamshedpurCrime #Ulidih #MoonCity #JharkhandNews #JharkhandCrime #CrimeNews #GoldTheft #FraudCase #BreakingNews #JamshedpurPolice
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7