JSSC CGL में बड़ा एक्शन! CID की JSSC ऑफिस में रेड, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ
JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, धांधली और पेपर लीक के मामले में झारखंड CID की जांच तेज हो गई है। CID की विशेष टीम ने रांची के नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज और OMR शीट खंगाली।
आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से दूसरी बार पूछताछ की गई। इससे पहले CID ने उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर भी तलाशी ली, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाने की बात सामने आई है।
JSSC CGL में कथित तौर पर पैसे लेकर नौकरी दिलाने और करोड़ों रुपये की डील के आरोपों की जांच चल रही है। मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
#JSSC #JSSCCGL #JSSCCGLScam #JSSCCGLPaperLeak #JharkhandCID #CID #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #JSSCNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7