चतरा में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते बच्चे! उफनती नदी बनी रास्ता | 629 बच्चों पर संकट
चतरा के कुंदा प्रखंड में बारिश ने बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर संकट खड़ा कर दिया है। उल्लवार, ककनातू, टटेज और रेंगनियातरी समेत कई गांवों के बच्चे उफनती नदियां पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं।
कुंदा प्रखंड के 13 स्कूलों के करीब 629 बच्चे इस समस्या से प्रभावित हैं। कई जगह पुल नहीं होने के कारण बच्चे तेज बहाव के बीच नदी पार करते हैं।
वहीं हंटरगंज का दास टोला बारिश में टापू बन गया है। करीब 40 घरों की 300 की आबादी जलजमाव से परेशान है और एंबुलेंस तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
सवाल है—आखिर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी?
#Chatra #ChatraNews #JharkhandNews #ChatraFlood #Kunda #FloodNews #SchoolChildren #JharkhandFlood #BreakingNews #RainNews #ViralNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7