गढ़वा में हथियार दिखाकर धमकी! दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद
गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में हथियार दिखाकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकबाल अंसारी और अफजल अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल सिम वापस करने को लेकर हुए विवाद में दोनों ने अवधेश यादव को कथित तौर पर देसी कट्टा दिखाकर धमकी दी थी।
पुलिस टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लोहे का देसी कट्टा और 8 एमएम की जिंदा गोली बरामद की गई है।
#Garhwa #GarhwaNews #Chinia #JharkhandNews #CrimeNews #GarhwaPolice #BreakingNews #DesiKatta #JharkhandCrime #PoliceAction #ChiniaNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7