August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

नेपाल में फंसे लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सीएम के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर जारी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों का जायजा लिया

नेपाल में फंसे लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सीएम के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर जारी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों का जायजा लिया

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026 (आईएएनएस)। भयानक त्रासदी के बाद नेपाल में फंसे लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कदम उठाए गए हैं। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वहां फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों के साथ लगातार संपर्क में रहें और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी तालमेल सुनिश्चित करें। नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए मदद और जरूरी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 या 91-771-2223471 जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और प्रभावित नागरिकों तक मदद पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रही है।

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने नेपाल त्रासदी के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया और रेजिडेंट कमिश्नर आशीष कुमार को काठमांडू में बचाव कार्यों में तालमेल बिठाने का निर्देश दिया। साथ ही, चार मंत्रियों को केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाने और बचे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी व चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, “अभी तक की जानकारी के मुताबिक, नेपाल की बाढ़ में लगभग 130 से 140 भारतीय लापता हैं, लेकिन इन आंकड़ों की अभी पुष्टि होनी बाकी है। सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है, और मंत्रालय ने तीन नंबर जारी किए हैं, जो लोगों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं। अभी हमें यह भी पक्का नहीं पता है कि कर्नाटक के कितने लोग नेपाल में फंसे हुए हैं। बेलागवी से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि वहां कुछ लोग हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।”

मंत्री प्रियांक खड़गे ने आगे कहा, “कलबुर्गी के चिनचोली इलाके के दो लोग नेपाल में फंसे हैं, और इसकी जानकारी हमारे एसपी को दे दी गई है। मैं मीडिया के जरिए अपील करता हूं कि अगर आपके पास हमारे लोगों या हमारे राज्य के नेपाल में लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया जल्द से जल्द स्थानीय पुलिस स्टेशन या कम से कम जिले के एसपी से संपर्क करें। अगर आप हमें जानकारी देते हैं तो हम यह पक्का करेंगे कि उनके रिश्तेदारों के लिए सही बातचीत के रास्ते खुलें।”

–आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading