August 18, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : सावन की तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

JAMSHEDPUR : सावन की तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

जमशेदपुर: सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर की ओर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बारीडीह स्थित हरि मंदिर मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में भारी तादादा में महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल हुए। हाथों में कलश और जल लेकर श्रद्धालु करीब पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पहुंचे।

कलश यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों के साथ करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर सूर्य मंदिर पहुंचकर शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु पूरे रास्ते भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

सूर्य मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में हिस्सा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करने तथा उनके घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने झारखंड के विकास और राज्यवासियों की खुशहाली की भी कामना की।

कलश यात्रा के दौरान पूरा इलाका शिवमय नजर आया। जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading