August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची आमबगान मैदान में राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन-सिल्क एक्सपो शुरू, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट पर 20% छूट

साकची आमबगान मैदान में राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन-सिल्क एक्सपो शुरू, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट पर 20% छूट

जमशेदपुर: साकची के आमबगान मैदान में राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन एवं सिल्क एक्सपो 2026 का आयोजन शुरू हो गया है। 10 अगस्त से शुरू हुए इस एक्सपो में देश के अलग-अलग राज्यों के कारीगरों और हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। रक्षा बंधन के मद्देनजर शहरवासियों के लिए यहां खरीदारी के कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

एक्सपो में हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य कारीगरों और छोटे कारोबारियों को सीधे ग्राहकों तक पहुंच उपलब्ध कराना और भारतीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करना है।

कई राज्यों के पारंपरिक उत्पाद एक ही जगह

राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो के संचालक मनीष यादव और रजनीश यादव ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति से जुड़े उत्पाद खरीदने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।

एक्सपो में सहारनपुर फर्नीचर, खुर्जा क्रॉकरी, भदोही कारपेट, मेरठ खादी, भागलपुर के सूट और साड़ियां, बनारसी साड़ियां, फैंसी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ियां और फैंसी ज्वेलरी समेत कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं।

छोटे कारोबारियों को मिलेगा बाजार

आयोजकों ने बताया कि एक्सपो के जरिए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों से परिचित कराने के साथ कारीगरों, छोटे और मध्यम कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जमशेदपुर और आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एक्सपो में पहुंचकर भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा को प्रोत्साहित करने की अपील की।

28 अगस्त से लगेगा ऑटो एक्सपो

आमबगान मैदान में इसके बाद ऑटो एक्सपो का भी आयोजन किया जाएगा। यह 28 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसमें कार, दोपहिया और तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहन, कमर्शियल वाहन, ऑटो पार्ट्स, एक्सेसरीज और नई पीढ़ी की मोबिलिटी से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, दोनों आयोजनों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। आगंतुकों के लिए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading