August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

CHAKRADHARPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे में 7 कर्मचारियों को ग्रुप-बी एओएम पद पर प्रमोशन, एलडीसीई कोटा के तहत मिली पदोन्नति

CHAKRADHARPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे में 7 कर्मचारियों को ग्रुप-बी एओएम पद पर प्रमोशन, एलडीसीई कोटा के तहत मिली पदोन्नति

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक की अनुशंसा के बाद 30 प्रतिशत एलडीसीई (Limited Departmental Competitive Examination) कोटा के तहत परिचालन विभाग के सात कर्मचारियों को ग्रुप-बी के एरिया ऑपरेशंस मैनेजर (एओएम) पद पर पदोन्नति दी गई है। इस पदोन्नति के बाद संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां और पद का दायरा बढ़ गया है।

एओएम पद पर पदोन्नति के लिए परिचालन विभाग की ओर से 24 मई और 31 मई 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी।

परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों का 10 अगस्त 2026 को इंटरव्यू लिया गया। इसके आधार पर कुल सात कर्मचारियों को ग्रुप-बी के एओएम पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति पाने वाले सात कर्मचारियों में पांच अनारक्षित, एक अनुसूचित जाति (एससी) और एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी से हैं।

इन कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में रतन सहाय, सीडीटीआई/सेफ्टी, आद्रा; वनबिहारी लागुरी (एसटी), एसएस/टाटानगर, चक्रधरपुर रेल मंडल; पंकज कुमार, एसएस, चांडिल, आद्रा; संतोष कुमार दुबे, डिप्टी स्टेशन मास्टर, टाटानगर, चक्रधरपुर रेल मंडल; प्रणय कुमार बर्मन, चीफ डीटीआई, चक्रधरपुर; बीरेंद्र कुमार, एसएस/एसडीएमडी, आद्रा तथा आशीष कुमार मांडी, एसएस, खड़गपुर शामिल हैं।

रेलवे के परिचालन विभाग में ग्रुप-बी स्तर पर हुई इस पदोन्नति को कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

एलडीसीई के माध्यम से कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा और चयन प्रक्रिया के आधार पर उच्च पद पर पदोन्नति का अवसर मिलता है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading