August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKELA : गम्हरिया के इंडो डैनिस टूल रूम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

SARAIKELA : गम्हरिया के इंडो डैनिस टूल रूम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

गम्हरिया : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंडो डैनिस टूल रूम (IDTR) जमशेदपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता व गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय गौरव और ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अभियान के तहत संस्थान में भाषण, निबंध लेखन, रंगोली, चित्रांकन, संगीत और नृत्य समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इन गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षक एके सिंह, आरपी सिन्हा, प्रियंका, विकास कुमार, सूरज, हिमांशु शेखर, अमित और प्रवीण समेत अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading