August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKELA : गम्हरिया में किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर सजी ‘किशोर नाइट’, सदाबहार गीतों पर झूमे श्रोता

SARAIKELA : गम्हरिया में किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर सजी ‘किशोर नाइट’, सदाबहार गीतों पर झूमे श्रोता

गम्हरिया: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित भारती विविध कला मंदिर के तत्वावधान में महान पार्श्वगायक एवं स्वर सम्राट स्वर्गीय किशोर कुमार की 97वीं जयंती के अवसर पर गम्हरिया के स्टूडेंट्स कॉर्नर परिसर में भव्य ‘किशोर नाइट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और देर रात तक सदाबहार गीतों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने किशोर कुमार के जन्मदिवस पर केक काटकर उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया।

इस अवसर पर महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी, मुकेश, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोंसले के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

समारोह में पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और तपन मजुमदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस जिला सचिव राजू रजक, महिला अध्यक्ष रानी शर्मा तथा समाजसेवी केशव चंद्र महतो सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर थे। उनकी मधुर आवाज और सदाबहार गीत आज भी हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकारों की जयंती मनाने से नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और कला से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य सांस्कृतिक संध्या रही। इसमें जमशेदपुर से आए कलाकार समीर मुखर्जी, आशुतोष मिश्रा, श्रुति दीक्षित, तनु गुप्ता, संजय पांडा, गौरव, खुशी मंडल, मिस भारती, शुभांकर भट्टाचार्जी और संचिता समेत कई कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने देर रात तक तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उर्मिला देवी मंडल, संजीव कुमार दास, अर्जुन दास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संयोजक अभय लाभ, अध्यक्ष कुमार संजय, सचिव चंचल साहू, कोषाध्यक्ष रूबी देवी, संजीव कुमार बेरा तथा भारती विविध कला मंदिर के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading