August 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

Jamshedpur : जेआरडी टाटा जयंती पर इंट्रा चेस टूर्नामेंट आयोजित, नविका जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों ने जीते खिताब

Jamshedpur : जेआरडी टाटा जयंती पर इंट्रा चेस टूर्नामेंट आयोजित, नविका जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों ने जीते खिताब

जमशेदपुर: जेआरडी टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंट्रा चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 30 प्रशिक्षुओं ने अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित किया गया। सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में नविका जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रिंस कुमार दूसरे और दिव्यांश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर बालक वर्ग में सर्वा नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। अंशुल आदित्य ने द्वितीय तथा मो. अहयान इब्राहिम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में सनाया गुप्ता विजेता रहीं। राज नंदिनी ने दूसरा और यशना उदित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुमार आश्रुत को ‘सर्वाधिक उभरते खिलाड़ी’ के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में टाटा स्टील की हेड, एचआरएम (एमेनिटीज, कैंटीन एवं सीडब्ल्यू सेल) ऋचा केडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर (स्पोर्ट्स) संजय कुमार मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता जेआरडी टाटा की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित थी। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों में रणनीतिक सोच, खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading