July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

महाराष्ट्र: मुंबई-नासिक हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 8 लोग घायल

महाराष्ट्र: मुंबई-नासिक हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 8 लोग घायल

भिवंडी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भिवंडी में मुंबई-नासिक हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर में तकरीबन 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भिवंडी के चालीस गांव का रहने वाले परिवार के कुछ सदस्य अपने रिश्तेदारों को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। रिश्तेदार उमरा करने के लिए जा रहे थे। रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जब परिवार के लोग घर रौट रहे थे, मुंबई-नासिक हाईवे पर उनकी क्रूजर गाड़ी एक खड़े ट्रक से जा टकराई।

बताया गया कि भिवंडी बायपास से थोड़ा आगे एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान, क्रूजर गाड़ी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तभी क्रूजर गाड़ी किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई। इस दुर्घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई और जल्द घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। बताया गया कि क्रूजर गाड़ी में लगभग 10 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल भिजवाया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर चार लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया।

गाड़ी चालक ने आईएएनएस को बताया कि वह एयरपोर्ट से चालीस गांव वापस लौट रहा था। हल्की बूंदाबांदी थी। मैं जब गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी वह सामने खड़े ट्रक में भिड़ गई।

एक घायल महिला ने बताया कि हम लोग अपने भाई को छोड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट गए थे। इसके बाद वहां से लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी की टक्कर हो गई।

–आईएएनएस

डीसीएच/

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading