July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

एनआईसीएल भर्ती अलर्ट : 500 असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक मौका

एनआईसीएल भर्ती अलर्ट : 500 असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक मौका

कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में क्लास III कैडर में असिस्टेंट की कुल 500 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईसीएल ने जिन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है, उनमें आंध्र प्रदेश में 14, अरुणाचल प्रदेश में 5, असम में 18, बिहार में 12, छत्तीसगढ़ में 18, गोवा में 2, गुजरात में 34, हरियाणा में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, झारखंड में 10, कर्नाटक में 30, केरल में 35, मध्य प्रदेश में 18, महाराष्ट्र में 57, मेघालय में 2, मिजोरम में 2, नगालैंड में 1, उड़ीसा में 16, पंजाब में 10, राजस्थान में 36, सिक्किम में 1, तमिलनाडु में 49, तेलंगाना में 15, त्रिपुरा में 2, उत्तर प्रदेश में 24, उत्तराखंड में 8, पश्चिम बंगाल में 46, चंडीगढ़ (यूटी) में 4, दिल्ली (यूटी) में 20, जम्मू और कश्मीर में 4 और पुडुचेरी (यूटी) में 2 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तय की गई है। ऐसे में असिस्टेंट पोस्ट पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन), मुख्य परीक्षा (ऑनलाइन), शॉर्टलिस्टिंग, पहचान सत्यापन, क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 27 अगस्त और दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपए तय है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading